सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया भाजपा सरकार पर करारा प्रहार,, कही यह बात

Samajwadi party news today। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बेईमानी पर उतारू है भाजपा ने उत्तर प्रदेश को लूट लिया है भ्रष्टाचार चरम पर है भाजपा जनता को धोखा देने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को बूथ पर काम करना है यूपी के विधानसभा चुनाव पर लोकतंत्र का दारोमदार है और भाजपा के षड्यंत्र को विफल करना है जनता 2027 में भाजपा को हटाने का निश्चय कर चुकी है।


मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो गयी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। विफलता के कारण यह सरकार जाने वाली है। प्रदेश में आने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ विकास सभी को याद है।


श्री यादव ने कहा कि एसआईआर में निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। हर मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वायें। पार्टी के सभी लोग बूथ पर मजबूती से जुटे।
श्री यादव ने कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करनी है। सबको सम्मान और न्याय मिलेगा। प्रदेश का विकास होगा। समाजवादी सरकार में गोमती रिवरफ्रंट पर महाराजा बिजली पासी की सोने की प्रतिमा लगायी जायेगी। सभी महापुरुषों का सम्मान किया जाएगा। समाजवादी विचार से ही समाज को सही दिशा में ले जाया जा सकता है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है।