
Samajwadi party news । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार ने देश की विदेश नीति गिरवी रख दी है पहली बार है, जब हमारी विदेश नीति विदेश के लोग तय कर रहे है देश के सामने गंभीर चुनौतियां है देश के बड़ी संख्या में लोग युद्ध क्षेत्र में फंसे हैं। मंहगाई बढ़ती जा रही है। इसके साथ तमाम बड़े मुद्दे है, जिन पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।
बता दें आपको बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने विदेश नीति को नीलाम कर दी है बात आत्मनिर्भर होने की होती है। अमेरिका हमारी सरकार को आर्डर कर रहा है। डिक्टेट कर रहा है। कितने दिन तेल खरीदना है, कहां से खरीदना है, यह दूसरा देश तय कर रहा है।
श्री यादव ने कहा कि सरकार युद्ध को लेकर अपनी राय साफ करे। सरकार का क्या पक्ष है। युद्ध प्रभावित देशों में बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं। नौकरी, पेशा, कामकाजी लोग और पर्यटक फंसे है। जो पत्रकार फंसे है, वो कैसे लौटेंगे? इन सबकी सुरक्षित वापसी का प्रश्न है। मंहगाई बढ़ती जा रही है। लोगों के सामने संकट की स्थिति है। इन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।






