सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया भाजपा सरकार पर करारा प्रहार,, कही यह बड़ी बात,,

SP President Akhilesh Yadav made a strong attack on the BJP government, said this big thing,
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही यह बात

UP politics news today ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय और अत्याचार चरम पर है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है इसीलिए भाजपा सरकार सबसे ज्यादा अन्याय और अत्याचार समाजवादी पार्टी के नेताओं पर कर रही है। भाजपा से हर मुकाबले के लिए समाजवादियों को तैयार रहना होगा।


हरदोई जनपद में लोक जागरण अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काफी बातें सीख रहे हैं। मुझे भरोसा है कि पार्टी नेता, कार्यकर्ता और बूथ स्तर के साथी पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। आम जनता को समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में भरोसा है। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव जीतने जा रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में अब समय नहीं बचा है। आने वाले चार पांच महीने में पूरे देश और प्रदेश में पूरा माहौल चुनावी होगा। इस चुनाव में भाजपा को हटाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाजवादियों की है। हमें अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भरोसा है कि समाजवादी एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ भाजपा का मुकाबला करेंगे और उसे हराएंगे।

Leave a Comment