Samajwadi party news : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने इसमे नाम किसी का नही लिखा। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि न रिटायर होऊंगा न होने दूँगा जब अपनी बारी आई तो नियम बदल दिए गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में 2014 में बनी मोदी सरकार ने सरकार बनने के बाद 75 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके कई वरिष्ठ नेताओं को साइड लाइन कर दिया था। अब आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 75 वर्ष के हो जाएंगे उनकी इसी उम्र को लेकर सपा अध्यक्ष ने यह निशाना साधा है।
X ट्विटर पर लिखी यह बात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अपने x हैंडल पर निशाना साधते हुए कहा कि न रिटायर होऊंगा, न होने दूँगा।
जब अपनी बारी आई तो नियम बदल दिये… ये दोहरापन अच्छा नहीं।
अपनी बात से पलटनेवालों पर पराया तो क्या, कोई अपना भी विश्वास नहीं करता है।
जो विश्वास खो देते हैं, वो राज खो देते हैं।
न रिटायर होऊंगा, न होने दूँगा।
जब अपनी बारी आई तो नियम बदल दिये… ये दोहरापन अच्छा नहीं।
अपनी बात से पलटनेवालों पर पराया तो क्या, कोई अपना भी विश्वास नहीं करता है।
जो विश्वास खो देते हैं, वो राज खो देते हैं।

