
Samajwadi party news today। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में आज ईद की नमाज के बाद एकत्र मुस्लिम भाईयों के विशाल जनसमूह को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है। ईद खुशियों का त्योहार है। सेंवई खाओ, गले मिलो, आपस में प्रेम से रहो, ताकि दूरियां कम हो।
श्री यादव ने कहा कि आज सभी देशवासी आपस में मिलजुल कर ईद का त्योहार मना रहे हैं अभी कुछ दिन पहले हम लोगों ने होली का त्योहार मनाया। हम सभी लोगों ने मिलकर गुझिया बांटी थी और आज ईद का त्योहार आया है। इस त्योहार में भी हम लोग फिर गले मिलकर सिवाईयां और मिठाइयां खाकर बधाई दे रहे है। हमारी यही हिन्दुस्तानियत है। जहां अलग-अलग धर्म-जाति के लोग मिलकर एक साथ त्योहार मनाते है। यही हमारी हिन्दुस्तानित समाज को मजबूत बनाती है। देश को तरक्की, खुशहाली के रास्ते पर ले जाती है। दुनिया में जो युद्ध चल रहा है वह खत्म हो उसके समाप्त होेने पर खुशहाली आएगी।

श्री यादव का ईद की नमाज में उमड़े जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया और हाथ मिलाया। सभी उनसे मिलने और सेल्फी लेने के लिए आतुर रहे। अपार जनसमूह के बीच लोगों में अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई।

मीडिया से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पिछले दिनों भाजपा का नाटक देखा पूज्य शंकराचार्य जी लखनऊ आए, तमाम भाजपाइयों ने कहा था हम उनके सामने लेट जाएंगे साष्टांग होकर सम्मान करेंगे शंकराचार्य जी आए तो वे कहां गायब हो गए, अदृष्य हो गए वटुकों के पैर छूकर दक्षिणा दी जाती है पर यहां तो उनकी चुटिया पकड़ कर खींचा गया, उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि 2027 में बड़ी शपथ होने जा रही है भाजपा का अब कुछ चलने वाला नही है। पीडीए का साथ लेकर समाजवादी भाजपा को हराने जा रहे है चाहे भाजपाई विस्तार करें या सिकुड़ जाए कोई फर्म नही पड़ने वाला है।
श्री यादव ने कहा कि लोगों का मन था कि बाटी चोखा खाएं लेकिन दूसरी दावत नही हो पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए बेईमान शब्द छोटा दिखता है। जो गंगा मईया के साथ बेईमानी कर सकता है वह किसी के साथ भी ऐसा कर सकता है। मां गंगा को निर्मल करने के नाम पर अरबो-खरबो रुपये किसकी जेब में चले गए? उन्होंने कहा कि जिसको गंगा मईया ने बुलाया था वह केन्द्र में है लेकिन गंगा मईया साफ नहीं हुई। हम जब गंगा मां को याद करेंगे, मणिकर्णिका घाट भी याद आएगा, किसने बुलडोजर चलाया था? याद यह भी आएगां कि देवी जिन्होंने मणिकर्णिका घाट बनवाया, मंदिरों का संरक्षण किया उनकी मूर्ति के साथ-साथ भगवान षिव की मूर्ति तोड़ दी गई।
अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी, पुलिस व प्रशासन के बड़े अधिकारी हटा दिये गये। ममता जी ने भाजपा के लिए जो कहा है वह सच्चाई है। ममता जी अकेले लड़ेंगी तो भी वह जीत जाएंगी। वह अकेले लड़कर भी सबका मुकाबला कर रही है। वहां अफसरों का ट्रांसफर बड़े पैमाने पर हुआ है। उत्तर प्रदेश में जब भी भाजपा राज में चुनाव हुए एक भी अधिकारी नहीं हटाया गया। भाजपा ने रिश्तेदारों को जिताने के लिए अधिकारियों को चुनाव आयोग से सेट कराया।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है वह कब और कहां तनाव न पैदा कर दे? किसी को पता नही। मथुरा-वृंदावन जैसे तीर्थस्थलों में भी साधुओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ। काशी, जहां से प्रधानमंत्री जी कई बार चुने गए है, वहां एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दी। खुले आम गोलियां चल रही है। इससे पहले गोरखपुर में भी गोरखधंधा होते देखा गया। पूरे प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। समाज में नफरत फैलाना भाजपा का काम है। कब कहां किस तरह से चीजों को नफरत में बदलना है यह भाजपा से सीखें। हमें उससे सचेत रहना है।






