रिपोर्ट बबलू सेंगर
E-Magzine Uttampukarnews June 2025 – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । जालौन नगर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ सिटी काम्प्लेक्स में धूमधाम से केक काटकर मनाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाया। अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किए गए।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन स्थानीय सिटी काम्प्लेक्स में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उल्लास के साथ मनाया। पार्टी के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपने प्रिय नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने एक जुट होकर पार्टी को मजबूत होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी और मजबूत होकर उभरे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी ने क्षेत्र के वरिष्ठ समाजवादी श्रीराम पाल, हाज़ी मंसब खान, गजराज कुशवाहा, जगराम सिंह सेंगर, हरिश्चंद्र यादव, संतराम कुशवाहा, कृपाल सिंह गुर्जर, बलवीर कठेरिया, नारायण सिंह यादव, मंगल यादव एवं बारे कक्का को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जालौन ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सिंह गुर्जर ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, दीपू त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, इमरान अंसारी, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ दशरथ पाल, जाकिर सिद्दीकी, इसरार खान, महेश शिरोमणि, अनिल प्रजापति, सरताज वारसी, नरसिंह यादव, नफीस सिद्दीकी, रामवीर भूरे यादव, विक्रांत यादव, शानू राइन प्रबल भदौरिया, रमाकांत निरंजन, शिखर मधु श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।

