सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज,,मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई,,

SP President Akhilesh Yadav's birthday today, Chief Minister, Deputy Chief Minister congratulated,,

Lucknow news today ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं । उनके जन्मदिन के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित किए तो वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। अपनी पार्टी के मुखिया के जन्मदिन के अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यूपी के नेता विपक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने दी बधाई

सपा मुखिया अखिलेश यादव को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बधाई देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नेता विपक्ष अखिलेश यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भगवान श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ प्रसन्न रखें और दीर्घायु करें।

बसपा सुप्रीमो ने दी बधाई

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बसपा सुप्रीमो मायावती ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनाएं।

Leave a Comment