सपा के बागी विधायकों ने आधिकारिक रूप से ली भाजपा की सदस्यता,,

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

UP news today। समाजवादी पार्टी के बागी विधायक अभय सिंह राकेश प्रताप सिंह व विनोद चतुर्वेदी आज आधिकारिक रूप से भाजपा के सदस्य हो गए हैं। उन्होंने अमेठी के गौरीगंज में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बता दे आपको उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में अभय सिंह राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी समाजवादी पार्टी के टिकट से जीत हासिल करके विधानसभा पहुंचे थे। राज्यसभा चुनाव के दौरान राकेश सिंह अभय सिंह और मनोज पांडे ने क्रॉस वोटिंग करके भाजपा के प्रत्याशी को जीता दिया था इसके बाद से वह प्रत्यक्ष रूप से सपा के विधायक तो रहे मगर अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा समर्थक माने जाने लगे थे। आज राकेश प्रताप सिंह अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने गौरीगंज में आयोजित हुए कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्य ग्रहण कर ली है। उनको सदस्यता की शपथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ग्रहण कराई है।