रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सालय की टीम ने 16 महिलाओं का सफल आप्रेशन किया ।
परिवार नियोजन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। आप्रेशन से पूर्व महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। ब्लडप्रेशर, मधुमेह जैसे आवश्यक परीक्षण के बाद चिकित्सालय की टीम डां प्रियम यादव, डां विनोद राजपूत, छवि, रेनू चौहान की टीम ने 16 महिलाओं की नसबंदी ऑपरेशन किए गए।आप्रेशन के बाद महिलाओं को आवश्यक सलाह दी गयी ।इसके साथ ही एक महिला राधिका बंगरा सफल आप्रेशन कर बच्चे को जन्म दिया गया।






