रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को मिली शिकायत के बाद ग्राम सिहारी पडैया में चल रहे सन शाइन पब्लिक स्कूल का टीम ने निरीक्षण किया। बिना मान्यता के चल रहे हैं स्कूल को बंद कराकर सीज कर दिया गया।
विकास खंड के ग्राम सिहारी पडैया में बिना मान्यता के संचालित हो रहे सन शाइन पब्लिक स्कूल के संचालित होने की सूचना एसडीएम को मिली थी। गांव में सूर्य प्रकाश पाल द्वारा चलाए जा रहे बिना मान्यता के इस स्कूल में लगभग 120 बच्चे शिक्षा ले रहे थे। एसडीएम हेमंत पटेल के निर्देश पर कक्षा पांच तक चल रहे इस स्कूल के निरीक्षण के लिए शुक्रवार को नायब तहसीलदार सतेन्द्र कुमार गुप्ता, बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी, एसआई अमर सिंह टीम ने साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया और स्कूल के अध्यापक पार्थ व प्रबंधक सूर्य प्रकाश पाल से आवश्यक कागजात मांगे। जब वह कोई कागजात नही दिखा पाए तो टीम ने स्कूल को सीज कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि सिहारी पडैया गांव में बिना मान्यता के संचालित हो रहे सन शाइन पब्लिक स्कूल को सीज किया गया है।






