रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन रैली निकालकर लोगों को मत के महत्व के बारे में समझाया गया।
शिविर छठे दिन शिविर में शामिल स्वयं सेवियों द्वारा बालाजी मंदिर चुर्खी रोड से हरीपुरा मोहल्ले में रैली निकाली गई। जिसमें मतदाताओं को मत के महत्व के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह परिहार व प्रवीण दीक्षित ने बताया कि लोकतंत्र में एक एक मत का महत्व होता है। यदि कोई चुनाव आता है और आप यदि मतदाता हैं तो अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। क्योंकि एक मत से जीत हार हो सकती है। जब मत देने जाएं तो किसी प्रलोभन में न आएं। बल्कि ऐसे उम्मीदवार को चुनें जो आपकी समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए कोशिश कर सकें। यदि चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं तो बाद में आपको पछताना नहीं पड़ेगा, बल्कि आपको इस पर गर्व होगा कि किसी की जीत में आपने भी अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर अयान सिद्दीकी, विशाल वर्मा, रानी देवी, मनमोहन सिंह, शिवानी, गुनगुन, आमेंद्र, श्रेष्ठ द्विवेदी, श्रेया मिश्रा, ईशा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।






