जालौन के इस स्कूल के छात्रों ने बढ़ाया मान,, इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्राप्त की सफलता,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में एमएल कॉन्वेंट स्पेस साइंस लैब स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय व अभिभावकों का मान बढ़ाया है। आस्था द्विवेदी ने 94, अक्षय गुप्ता ने 91.58, श्रेया पाठक ने 85 और अभय ने 81 परसेंटाइल हासिल किए।
विद्यालय के छात्रों इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार से हर्ष व्यक्त किया और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रबंधक गौरव गुप्ता ने कहा कि यह सफलता छात्रों के अथक परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, वैज्ञानिक वातावरण और नियमित शैक्षणिक अभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। विद्यालय का लक्ष्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। प्रधानाचार्य श्यामानंद त्रिपाठी ने कहा कि जेईई मेंस जैसी कठिन और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता। इसके लिए निरंतर अभ्यास, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और मजबूत आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है। छात्र, छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता निश्चित मिलती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इन सफल छात्रों से प्रेरणा लेने की बात कही। वहीं, अभिाभावकों व छात्रों ने विद्यालय द्वारा समय-समय पर दी गई दिशा और प्रेरणा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें प्रेरित किया और उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है।