रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । गणित प्रतियोगिता में एमएल कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। छात्रों को डीआईओएस राजकुमार पंडित और जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विनय गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया।
नगर के छत्रसाल इंटर कॉलेज में आयोजित गणित विषयक प्रतियोगिता एवं गणित मॉडल प्रतियोगिता में सेंट एल. कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने सहभागिता की। गणित मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न गणितीय सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक एवं शिक्षाप्रद मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से छात्रों ने गणित की जटिल अवधारणाओं को सरल रूप में समझाने का सफल प्रयास किया, जिसकी निर्णायक मंडल द्वारा प्रशंसा की गई। गणित विषयक लिखित प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने गणितीय सूत्रों, परिभाषाओं और जटिल समस्याओं को सरल व सटीक तरीके से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा सौम्या गुप्ता व शिवम यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अविरल त्रिवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक गौरव गुप्ता एवं प्रधानाचार्य श्यामानंद त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को मंच प्रदान करती हैं और उनके आत्मविश्वास को सशक्त बनाती हैं। गणित जैसे विषय छात्रों में समस्या समाधान क्षमता और तार्किक सोच के विकास में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को डीआईओएस राजकुमार पंडित और जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विनय गुप्ता एवं एसडीएम हेमंत पटेल द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




