NSS शिविर में छात्र छात्राओं ने लोगों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की जान चली जाती है, और इसका मुख्य कारण लापरवाही, यातायात नियमों की अनदेखी और असावधानी होती है। सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार और सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। इसी विषय को लेकर कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के माध्यम से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सान्या यादव ने कहा कि तेज़ रफ्तार, हेलमेट और सीट बेल्ट का न लगाना, नशे की हालत में गाड़ी चलाना, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन न करना और पैदल यात्रियों की अनदेखी करना ही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। नेहा श्रीवास्तव ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट को हर हाल में वाहन चलाते समय लगाएं। तेज़ गति से गाड़ी न चलाएं। सामने वाले वाहन और पैदल चलने लोगों और साइकिल सवारों का ध्यान रखकर वाहन चलाएं। महक ओझा ने कहा कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल वाहन चलाते समय कतई न करें। नियमों का पालन करें, तो न केवल दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है बल्कि सड़कों को भी सुरक्षित बनाया जा सकता है। इस मौके पर आकांक्षा, अलीशा, इरम, पल्लवी, अंकित राजवर्धन, पायल, प्रचार्य विवेक दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment