UP news today। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को मीडिया को एक ऐसा बयान दिया कि जिसकी लोग जम कर चर्चा कर रहे हैं। सुभासपा प्रमुख श्री राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब संकट आता है तो लोग हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और जब राजनिति जा रही होती तो ओमप्रकाश चालीसा पढ़ते हैं।
मीडिया से कही यह बात
मीडिया से बात करते हुए सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब किसी व्यक्ति पर संकट आता है तब वह हनुमान चालीसा पढ़ता है और जिसकी राजनीति जा रही हो तो वो आजकल ओमप्रकाश चालीसा पढ़ रहा है।






