
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले ही राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमला करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर लगातार सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिर यूपी के पंचायतीराज मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधा है। अपने x हैंडल पर उन्होंने कहा कि सुनिये, ‘राजा बाबू’ उर्फ अखिलेश यादव जी! जान रहा हूं कि आपके समर्थकों का एक वर्ग अपनी लाठी को तेल पिला रहा है, तो दूसरा चाकू और तलवार में धार।
X ट्विटर अकाउंट पर कही यह बात

सुनिये, ‘राजा बाबू’ उर्फ अखिलेश यादव जी!
जान रहा हूं कि आपके समर्थकों का एक वर्ग अपनी लाठी को तेल पिला रहा है, तो दूसरा चाकू और तलवार में धार।
हमें मालूम है कि पिछले लगभग 10 साल से आप हम लोगों के खिलाफ अपने मन में भरकर बैठे हो।
बस सरकार बदलने का सपना देख रहे रहे हो कि किसी तरह से ‘राजा बाबू’ यानी आपकी सरकार बन जाए।
…और लाल टोपी लगाकर आपके गुंडे-मवाली-माफिया थानों को कब्जा कर लें।
उसके बाद आपके लोग पूरे प्रदेश में PDA- ‘पीट देगा अहीर’, ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) और KDA- ‘काट देगा अहीर’, ‘काट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) अभियान चालू कर दें।
हमें ये पता है कि आप लोगों का सबसे सॉफ्ट टारगेट पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसी बहुजन जातियां ही होंगी।
आप लोग हम लोगों को मारोगे-पीटोगे, दंगा करवाकर सपाई मुसलमानों से हमारे घरों को लुटवाओगे फिर आग में झोंक दोगे, हमारी बहन-बेटियों के साथ गलत काम करोगे।
हम यह भी जानते हैं कि आपके समर्थक पिछले लगभग दस साल से हमारे घरों और जमीनों पर गिद्ध की तरह आंख गड़ाए बैठे हैं।
कब्जा करने के लिए रोज हमारे घर और खेत का भाव पता कर रहे हैं।
आपके समर्थक यही तो घूम-घूमकर कह रहे हैं, कि बस एक मौका मिल जाए। फिर बताते हैं।
तो सुन लो, अखिलेश जी!
हम बहुजन जातियों के लोग अपने घरों को लुटवाने, जमीनों को कब्जा करवाने, अपनों कि हत्या करवाने का मौका आपको कतई नहीं देने वाले।
आप सत्रह में हारे, बाईस में पिटे अब सत्ताइस में सपा को सफाचट करेंगे। लिखकर रख लीजिए…







