लखनऊ । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीते कल सीएम योगी के साथ हुई मुलाकात के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रेस को संबोधित करते हुए सुभासपा अध्यक्ष श्री राजभर ने कहा कि आठवीं विधानसभा का सत्र चला था उसमें राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को लेकर प्रस्ताव हुआ था मगर वह प्रस्ताव यहीं रख दी गई थी इसके बाद इस सिलसिले में हाई कोर्ट में रिट दाखिल की गई थी हाई कोर्ट ने 11 मार्च 2022 में यह आदेश जारी किया था कि दो महीने के अंदर प्रस्ताव भेजकर अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने का प्रस्ताव पेश करें उन्होंने कहा कि 2 महीना बीतने के बाद भी जब सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो वह और उनके साथ ही कोर्ट गए तब इसके बाद कोर्ट ने 1 महीने का समय दिया था इसी बात को लेकर आए और उनके साथी कल सीएम योगी से मिले थे आप भी सुनी है उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा। आपकी अपनी चैनल up news sirf sach




