कार्यभार संभालते ही सख्त संदेश — कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस, बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

Sultanpur news today। सुल्तानपुर जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक इलाके में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। गश्त के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना।पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने तथा आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने यातायात व्यवस्था, बाजारों की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया।

उन्होंने आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश भी दिए। पैदल गश्त के दौरान नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा जताया।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त और प्रभावी पुलिसिंग का अभियान जारी रहेगा।






