स्थापित मीटरों का बिल न बनने पर होगी कार्रवाई
रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
Bahraich news today ।बहराइच शहर में जिन विद्युत उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगे हैं और उनके घर बिजली का बिल नहीं पहुंच रहा है उनकी यह समस्या दूर होने वाली है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता वितरण और परीक्षण को इस आशय का आदेश जारी किया है।
अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने अधिशासी अभियंता परीक्षण एवं अधिशासी अभियंता वितरण को जारी आदेश के बारे में बताया है कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही फर्म मैसेज पोलरिस एवं इंटेल स्मार्ट ने विगत 18 अगस्त 2025 को मीटर स्थापना प्रगति एवं विभाग को देने वाले लंबित मीटरों की प्रगति का विवरण विभाग को भेजा है। इस संबंध में 18 अगस्त को ही वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई जिसमें प्रगति की स्थिति के बाद अध्यक्ष ने निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि लक्ष्य के सापेक्ष स्थापित मीटरों, उनके सापेक्ष बिल बनने व उनको वितरित कराने की शत प्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिन वेंडरों ने मीटर स्थापना के बाद मीटर को लैब में जमा नहीं किया है वह लक्ष्य के सापेक्ष स्थापित मीटरों व उनके सापेक्ष बिल बनने व उनको वितरित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। आदेश में कहा गया है कि जिन वेंडरों ने मीटर स्थापना के बाद मीटर को लैब में जमा नहीं किया है। उनके विरुद्ध कार्यदायी संस्था तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित सहायक अभियंता तुरंत कार्यवाही कर दें। कार्य का अनुश्रवण अधिशासी अभियंता परीक्षण करेंगे, यदि स्थापित किए गए मीटरों के बिल न बन रहे हों तो अधिशासी अभियंता वितरा तत्काल कार्रवाई करें। इस आदेश के बाद से विभाग में कार्य ने गति पकड़ ली है।






