
Lucknow news today। बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पार्टी कार्यालय में मुलाकात की।

राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इसके बाद सपा मुखिया और सुपरस्टार रजनीकांत के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही।
मीडिया से कही यह बात
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि ढाई साल पहले एक फंक्शन में अखिलेश से मुलाकात हुई थी उसके बाद से उनसे फोन पर ही बात होती रही है पर उनसे मुलाकात नहीं हुई थी।
5 साल पहले मैं यहां पर शूटिंग के लिए आया था तब नहीं मिल पाया था आज मुलाकात हुई। मीडिया ने जब सुपरस्टार रजनीकांत से मुख्यमंत्री से मुलाकात के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा रहा मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा जबकि मीडिया के लोगों ने जब उनसे पूछा कि क्या उनकी मुलाकात मायावती से भी होगी तो उन्होंने इंकार कर दिया उन्होंने कहा कि नहीं उनसे मुलाकात नहीं होगी।





