भाजपा सबका साथ और सबका विकास की सोच रखने वाली पार्टी : धमर्वीर
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Jalaun news today । कालपी (जालौन)। आज पूर्व निधार्रित कायर्क्रम के अनुसार होमगार्ड एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का काफिला ज्यों ही यमुना पुल पर पहुंचा वैसे ही उनके चाहने वालों ने उनके काफिले को रोक कर धर्मवीर प्रजापति जिंदाबाद ओबीसी संघ जिंदाबाद के नारे लगाते हुये माल्यार्पण करने लगे। उनके चाहने वालों ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुये माँ दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर भी उनको खिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास लेकर चल रही है यहाँ सभी को एक समान द्रष्टि से देखा जाता है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग मेहनत और लगन से जुट जाओ जहाँ भी कोई समस्या है उसका बिना भेदभाव के निस्तारण कराओ यदि कही कोई दिक्कत आये तो मुझे भी बताओ और पार्टी की नीतियो को घर घर पहुंचाओ तभी भाजपा की सरकार बनेगी आपके नेता मजबूत होंगे आप मजबूत होंगे क्यों कि जब आप सरकार में रहेंगे तो ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर पाएंगे इसलिए सभी लोग जनता की सेवा में जुट जाये जब आप निस्वार्थ भाव से बिना भेदभाव के काम करेगे तो निश्चित रूप से आप आगे बढ़ेंगे।

इस मौके पर ओबीसी संघ के संयोजक एड. दीपचंद्र सैनी (वरिष्ठ पत्रकार), संजीव निरंजन भाई जी, सौरभ निरंजन, अरुण प्रजापति पूर्व प्रधान सिम्हारा, आनंद कुशवाहा, अमन ओमरे, आशीष सविता, मोहित चौरसिया, आनंद प्रजापति, प्रधान देवकली बाल सिंह निषाद, माता प्रसाद निषाद, डा. अनिरुद्ध सैनी, मनोज अहिरवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
