यूपी में चली आईपीएस अधिकारियों की तवादला एक्सप्रेस,, बदले गए कई जिलों के कप्तान,, देखिए लिस्ट

IPS officer transfer in up । उत्तर प्रदेश में गुरुवार की देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं आज जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें कई जिलों के कप्तान भी शामिल हैं जिन्हें ट्रांसफर किया गया है।

इनके हुए तबादले

जारी की गई लिस्ट

जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज दिन 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का नया एसपी बनाया गया है तो वही सुल्तानपुर में तैनात चारू निगम को 112 मुख्यालय में एसपी बनाया गया है मेरठ के एसपी रहे अविनाश पांडे को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है झांसी के एस एसपी रहे बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा बिजनौर के एसपी रहे अभिषेक को गोंडा का नया एसपी बनाया गया है हाल ही में पी पीएस से आईपीएस में प्रमोट हुए विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया एसपी बनाया गया है विकास कुमार को झांसी का नया एस एसपी बनाया गया है मार्तंड प्रकाश सिंह को बलरामपुर एसपी बनाकर भेजा गया है।

जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105