यूपी में आज फिर चली तवादला एक्सप्रेस,19 पीसीएस अधिकारियों के हुए तवादले, देखिए पूरी लिस्ट

UP news today । उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की देर शाम वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तवादला एक्सप्रेस चलाई गई है। आज यूपी में फिर 19 pcs अधिकारियों के तवादले किये गए हैं।

इन 19 पीसीएस अफसरों के तबादले हुए

सुल्तानपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को अपर आयुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी बनाया गया है।  भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव सृष्टि धवन को मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।  अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गौतमबुद्धनगर, सुशील प्रताप सिंह को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय, लखनऊ एवं संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है।  दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ के अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ के पद पर यथावत बने रहेंगे। अनिरुद्ध प्रताप सिंह, स्थानांतरणाधीन अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), मुजफ्फरनगर बनाया गया है। 
राजीव राज, नगर मजिस्ट्रेट, उन्नाव को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), जालौन बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, जालौन को नगर मजिस्ट्रेट, उन्नाव की जिम्मेदारी दी गई है। गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप सचिव, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर बनाया गया है।