(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । कन्या प्राथमिक विद्यालय बावली शिक्षक, अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कन्या प्राथमिक विद्यालय बावली में आयोजित शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शैलेश व विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार ने कहा कि अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह प्रतिदिन अपने बच्चों को विद्यालय भेजें। ताकि विद्यालय आकर वह सीख सकें। विद्यालय के शिक्षकों को भी चाहिए कि बच्चे विद्यालय आएं हैं तो उनका समय व्यर्थ न जाएं बच्चों को अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाए।

प्रधानाध्यापक अशोक वर्मा ने बताया डीबीटी के माध्यम से जो खाते आधार से लिंक है और जिन बच्चों के आधार बने थे उनके खाते में 1200 रुपये शासन द्वारा भेजे गए हैं। जिसमें आप सभी अपने अपने बच्चों को ड्रेस दो जोड़ी, बैग, स्वेटर, जूता-मोजा, कॉपी, पेंसिल आदि खरीद लें। जिनके खाते अभी आधार से लिंक नही हैं वह जल्दी ही लिंक करा लें साथ ही यदि बच्चों के आधार नही बने हैं वे वह भी आधार बनवा लें। जिससे शासन से मिलने वाली सुविधाओं से उन्हें वंचित न होना पड़े। अखिलेश पांडेय और विनोद ने गोष्ठी में बच्चों के बीच कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विजेता छात्रों को स्टेशनरी वितरित की गई। इस मौके पर गिरेंद्र, अरुण सिंह, जगतबहादुर सिंह, शिवम, अंकुल सिंह आदि मौजूद रहे।






