रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सूने घर में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवई कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्राम छानी खास में धर्मेंद्र बरार मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार की सुबह वह पत्नी गुड्डी के साथ खेतों पर कटाई के लिए गए थे। घर पर उनकी 15 वर्षीय पुत्री राधा घर में अकेली थी। घर में अकेली राधा ने सूने घर में कमरे में पंखे के कुडे में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया और उस पर लटक गई। दोपहर में जब पिता धूर्मेंद्र खाना खाने आया तो पुत्री को फांसी के फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी भी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब परिजनों से पूछा तो उन्होंने बताया कि बेटी कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। घर में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। फिर भी उसने फांसी क्यों लगा ली उन्हें समझ नहीं आ रहा है। पुलिस शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर विधिक कार्रवाई कर रही है।





