
Jalaun news today । जालौन नगर में कक्षा नौ का छात्र दो दिन पूर्व स्कूल जाने के लिए कहकर घर से निकला था। लेकिन वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही लौटकर घर पहुंचा। मां ने बेटे के लापता होने की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी सुनीता उर्फ अनीता पत्नी सुनील पांचाल ने पुलिस को बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा राममोहन कक्षा नौ में पढ़ता है। बीती 10 अगस्त की सुबह वह स्कूल के लिए तैयार हुआ और स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकल गया। छुट्टी के समय तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो उन्होंने स्कूल में जाकर पूछतांछ की। जहां पता चला कि वह स्कूल गया ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने उसके दोस्तों से भी जानकारी ली लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। मां ने बताया कि नाते रिश्तेदारी और अन्य स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा है। पीड़ित मां ने बेटे की बरामदगी की गुहार कोतवाली पुलिस से लगाई है। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।






