तहसील प्रशासन ने खाद गड्ढे व देवस्थल की भूमि पर रुकवाया अवैध निर्माण,,

रिपोर्ट मुकेश मिश्रा

Lucknow news today ।यूपी की राजधानी लखनऊ के निगोहां के लालपुर गाँव में सुरक्षित जमीन पर कब्जे का मैसेज व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया। लालपुर में खाद गड्ढे और देवस्थान की सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुछ लोगों द्वारा खाद गड्ढे व देवस्थान की भूमि पर कब्जा कर छोटी-छोटी दीवारें खड़ी करने तथा चौड़ा रास्ता बनाने का कार्य करते हुए पाया गया। राजस्व टीम व पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया और कब्जा कर रहे लोगों, जिनमें कुछ प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल बताए गए हैं, को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा इस भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या निर्माण कार्य किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।लेखपाल अशोक वर्मा ने बताया कि मौके पर जांच में खाद गड्ढे और देवस्थान पर अवैध कब्जा पाया गया है। प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है, जिसके आधार पर संबंधित कब्जाधारकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने कही यह बात


इस संबंध में मोहनलालगंज एसडीएम पवन पटेल ने कहा कि “सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।