रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । नवीन बार एसोसिएशन तहसील जालौन की 12 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नयी कार्यकारिणी में कमलेश कुमार को अध्यक्ष व लोकेंद्र सिंह को महामंत्री घोषित किया गया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के चेयरमैन व चुनाव अधिकारी कृष्णचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नवीन बार एसोसिएशन की 12 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। नई कार्यकारिणी में कमलेश कुमार अध्यक्ष, प्रदीप कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आवेश कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकेंद्र सिंह महामंत्री, ओमनारायण सक्सेना कोषाध्यक्ष, आदित्य प्रताप सिंह सहमंत्री प्रशासक, जयनारायण वर्मा सहमंत्री मीडिया, सुशील त्रिपाठी सहमंत्री पुस्तकालय, मानवेंद्र सिंह व विजय कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद व राजेंद्र कुमार को कनिष्ठ सदस्य घोषित किया गया है। उनके मनोनयन पर साथी अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है।