Lucknow news । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर वाहन चोर हैं और इनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिल के अलावा तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
डीसीपी पश्चिमी ने दी विस्तार से जानकारी
ठाकुरगंज पुलिस को मिली इस सफलता के संबंध में डीसीपी पश्चिमी राहुल राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। डीसीपी पश्चिमी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में ठाकुरगंज के मलाही टोला का रहने वाला मोहम्मद आरिफ जनरैल गंज राधा ग्राम का रहने वाला मोहम्मद आसिफ व राधा ग्राम मिश्री बाग का रहने वाला शमशाद खान उर्फ मद्दे एवं रामनगर ढाल का रहने वाला रियाज है ।

डीसीपी पश्चिमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गए चारों अभियुक्त मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य हैं। और यह सभी लखनऊ के विभिन्न जगहों से मोटरसाइकिल को चोरी करके फरार हो जाते थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।





