रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के मैस्कॉट पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। जिसमें मेधावियों को एसडीएम व पूर्व मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
मैस्कॉट पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम विनय कुमार मौर्य, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह जनता दल बृजेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार एवं युवा राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद अंसारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम विनय मौर्य व पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि परीक्षाओं में नंबर कम और ज्यादा हो सकते हैं। लेकिन आपमें नंबरों की होड़ नहीं बल्कि सीखने की ललक होनी चाहिए। जितना आप सीखेंगे जीवन में उतनी ही सफलता आपको मिलेगी। इसलिए मेहनत करें और आगे बढ़कर अपना भविष्य उज्ज्वल करें। इस दौरान अपनी कक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने पर अन्वी गौतम (कक्षा एक), शुभ गुप्ता (कक्षा दो), स्मृति वर्मा (कक्षा तीन), सामे राजा (कक्षा चार), तृषा (कक्षा पांच), इशिका द्विवेदी (कक्षा छह), रेनू द्विवेदी (कक्षा सात), दिलशान हसन (कक्षा आठ) को अअतिथियों ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. एसके कोष्ठा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं प्रबंधक डॉ. औसाफ अंसारी व हमजा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर दीप्ति, लक्ष्मी, नगमा, आकांक्षा, मेहराज, रोशनी, कौशर, काजल आदि मौजूद रहे।
बनाना सीखे लजीज व्यंजन




