राहुल उपाध्याय कुंज बिहारी शर्मा
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
पयागपुर,बहराइच। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के बीच बुधवार को यहां गणपति विसर्जन यात्रा पूरे उत्साह के साथ निकाली गई। दोपहर 1 बजे श्री गणेश पूजा परिसर भूपगंज से शुरू हुई शोभायात्रा ने मुख्य बाज़ार, स्टेशन रोड होते हुए तालाब बघेल पर पहुँचकर विसर्जन हुआ तत्पश्चात समिति द्वारा विसर्जन स्थल पर आयोजित विशाल भंडारे का भी प्रसाद भक्तों ने लिया। डीजे की धुनों पर युवाओं ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय रखा।महिलाओं ने रास्ते-भर आरती की थालियाँ घुमाईं और पुष्पवर्षा की। भक्तों ने जगह-जगह हलुआ, पानी केला, जलपान और प्रसाद के स्टॉल लगाए ब्लॉक प्रमुख समय प्रसाद मिश्रा ने आरती उतारी, आयोजन समिति अध्यक्ष राहुल सोनी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
शाम करीब 5 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भक्तों ने पारंपरिक डुबकी लगाकर गणपति से पुनः आगमन का निवेदन किया। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासन तथा स्थानीय लोगों की तत्परता की सर्वत्र सराहना हो रही है।
विसर्जन यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव समिति के अध्यक्ष राहुल सोनी, महामंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कसेरा, उपाध्यक्ष प्रिंस सोनी तथा संरक्षक मनोज सोनी, मुकेश अग्रवाल, कामेश सिंह , राम जी यादव , आनंद शुक्ल, संतोष सिंह, दानेंद्र शर्मा , अनुपम शुक्ल , बृजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






