यमुना नदी के इस घाट रीति रिवाज के साथ विसर्जित हुई पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां

Delhi news today। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को आज पूरे रीति रिवाज के साथ दिल्ली के गुरुद्वारा मजनू का टीला के पास यमुना नदी में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके पारिवारिक लोग मौजूद रहे ।
बता दे आपको 26 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। कल उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया। आज सुबह उनके पारिवारिक लोगों ने उनकी अस्थियों को गुरुद्वारा मजनू का टीला के पास यमुना घाट पर पूरे रीति रिवाज के साथ विसर्जित कर दिया गया।

Leave a Comment