विधि विधान से गंगा में प्रवाहित की गई धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की अस्थियां,,

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज हरिद्वार की पावन गंगा नदी में प्रवाहित हो गयी। उनकी अस्थियों को लेकर सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार सहित सैफई से चार्टर्ड प्लेन से देहरादून पहुंचे और यहां से वह सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंचकर विधि विधान के साथ सपा संस्थापक मुलायम सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई।


उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां हरिद्वार की पावन गंगा नदी में विसर्जित की गई। उनकी अस्थियों को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार सहित सैफई से चार्टर प्लेन से देहरादून व वहां से सड़क मार्ग हरिद्वार के लिए रवाना होकर हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पहुंचे जहां पर विधि विधान के साथ अस्थियों को विसर्जित किया गया।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी अस्थियां विसर्जन करने के समय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई रामगोपाल यादव शिवपाल यादव राजपाल यादव अभय राम यादव व भतीजे आदित्य यादव धर्मेंद्र यादव समेत अन्य परिवार के लोग शामिल होंगे जहां विधि विधान के साथ में उनकी अस्थियां विसर्जित की गयी।

Leave a Comment