रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के क्षेत्रीय ग्राम हीरापुर में नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं भागवत कथा के समापन पर हवन पूजन एवं पूर्णाहूति दी गई। कथा व्यास ने सुदामा चरित का वर्णन किया।
क्षेत्रीय ग्राम हीरापुर में सार्वजनिक स्थान पर आयोजित नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ के समापन पर हवन पूजन और पूर्णाहूति दी गई। यज्ञ संचालक रामकुमार दास महाराज व यज्ञाचार्य विकास शुक्ला महारराज ने विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ क्रियाएं संपन्न कराई। रामकुमारदास महाराज के सानिध्य में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ रामश्याम महाराज ने बताया कि यदि जीवन में मित्र हो तो भगवान श्रीकृष्ण जैसा, जिन्होंने सुदामाजी का आपत्ति के समय व दुख के समय भी साथ नहीं छोड़ा। आज जो मित्रता है वह केवल स्वार्थ की है, जब तक लोगों का हमसे स्वार्थ है तब तक की मित्रता है। सुख में सब साथ देते हैं लेकिन दुख में सब साथ छोड़ जाते हैं। आज जिस तरीके से पृथ्वी पर पाप बढ़ रहा है, चारो तरफ अनाचार, पापाचार भ्रष्टाचार और दुराचार फैला हुआ है तो निश्चय ही प्रभु अवतार लेकर इस भूमि के भार को उतारेंगे। इस मौके पर पारीक्षित राममूर्ति देवी, रिटायर्ड मेजर शिवराम कुशवाहा, पुजारी रामशरण तिवारी, महेंद्र अग्निहोत्री, प्रेमा देवी, जगराम कुशवाहा आदि रहे।













