जालौन जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती,,

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Orai / jalaun news today। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भी विवेक कुमार सैनी एडवोकेट के आवास पर भारत की प्रथम महिला शिक्षक एवं महान विचार धारक, सुधारक एवं शिक्षा की देवी स्वरुप माता सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठियों, श्रद्धांजलि सभाओं और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर जगदीश प्रसाद सैनी, जिला अध्यक्ष, महात्मा ज्योतिबा फुले सावित्रीबाई फुले संघर्ष मोर्चा उरई-जालौन ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए जिस साहस और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।


जालौन जिले में आयोजित कार्यक्रम में विवेक कुमार सैनी एडवोकेट प्रदेश महासचिव जालौन उत्तर प्रदेश, विजय कुमार सैनी बुंदेलखंड प्रभारी, नरेंद्र कुमार सैनी प्रदेश सचिव, सुरेश माली जिला महासचिव, मयंक सैनी युवा जिला अध्यक्ष, कैलाश नारायण सैनी जिला संरक्षक, प्रमोद कुमार सैनी जिला उपाध्यक्ष, पंकज सैनी जिला उपाध्यक्ष, महेश सैनी जिला उपाध्यक्ष, रामजी सैनी सामाजिक कार्यकर्त्ता, वीरेन्द्र कुमार सैनी नव नियुक्ति कोषाध्यक्ष, नरेश सैनी समाजसेवी, विनोद सैनी (जोजो) सदस्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक समानता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।