रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के बालाजी बाल विद्यालय में महात्मा ज्योतिराव फूले समग्र फाउंडेशन द्वारा महात्मा ज्योतिवाराव फूले की जयंती मनाई गई। इसके अलावा महात्मा ज्योतिबा राव फूले जूनियर हाईस्कूल हीरापुर मंे भी महात्मा ज्योतिवाराव फूले के बारे में विचार व्यक्त किए गए।
बालाजी बाल विद्यालय में महात्मा ज्योतिराव फूले समग्र फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा की अध्यक्षता आयोजित महात्मा ज्योतिवाराव फूले जयंती के अवसर पर फाउंडेशन के संयोजक एड. ब्रजमोहन कुशवाहा ने कहा कि संस्था महापुरुषों को जयंती मानकर समाज को शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करती चली रही है और घर घर तक उनके विचार और चित्र पहुंचाने में सफल हो रही है। फाउंडेशन समाज के प्रत्येक वंचित वर्ग को जोडकर शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान कर स्वावलंबी बनाएगी। इस मौके पर चंद्रशेखर कुशवाहा एड., मुहर सिंह बाबूजी, ब्रजेश वर्मा एड., अमित कुशवाहा, हरीसिंह, महेंद्र कुशवाहा, ज्ञानसिंह, रामसनेही कुशवाहा, ज्ञानसिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को दूर करने के लिए सतत संघर्ष करने करने वाले महान समाज सुधारक एवं सत्य शोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिवा राव फूले की जयंती पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि सामाजिक भेदभाव व कुरीतियों को खत्म करने के महात्मा ज्योतिबाराव फूले ने जो अभियान चलाया था उसे आज हम सब को आगे बढ़ाते रहना चाहिए। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्रीकांत द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा की अलख महात्मा ज्योतिबाराव फूले ने ही जलायी थी, जिससे महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। अध्यापक विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश के वंचित और पिछड़ों के सशक्तिकरण के लिए आजीवन कटिबद्ध महात्मा ज्योतिबाराव फूले आधुनिक भारत में महिला शिक्षा के अग्रदूत बने। महात्मा ज्योतिबाराव फूले की पंक्ति का भाव कि शिक्षा के बिना समझदारी खो गई, समझदारी के बिना नैतिकता खो गई, नैतिकता के बिना विकास खो गया,धन के बिना निम्न वर्ग बर्बाद हो गया, इसलिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। इस मौके पर शिवम कुमार, प्रमोद कुमार शुक्ला, महेंद्र सिंह पाल, सुनील कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।




