(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन जनपद में सोमवार को भारतीय सेना के जांबाज सेनाधिकारी का आकस्मिक निधन हो जाने पर सैनिक परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। जांबाज की खबर सुनकर पूर्व सैनिक शोकाकुल स्तब्ध,है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन के ग्राम पंचायत जगम्मनपुर के रहने वाले सूबेदार विजय वीर सिंह का आज निधन हो गया। इस सम्बंध में बताया जा रहा है कि उन्होंने पूर्व सैनिकों के बीच से सन् ,1962,1965,1971की घोर संग्रामी एतिहासिक लड़ाईयों में बख़ूबी जांबाज़ी दिखाते हुए एवं अन्य महत्वपूर्ण आप्रेशनों में जांवाजी दिखाई थी। उनके निधन के बाद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जनपद जालौन की टीम ने राष्ट्रीय ध्वज में लपेट कर सलामी देकर सम्मान सहित अश्रुपूर्ण विदाई दी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जनपद जालौन के संरक्षक कैप्टन मास्टर सिंह सैनिक बन्धु कमेंटी जनपद जालौन के उपाध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह , कमेटी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर आशाराम दोहरे, उपाध्यक्ष सूवेदार रूपराम पाल, महासचिव कैप्टन गंगाराम पाल उपाध्यक्ष सूवेदार एच एस भदौरिया, सूवेदार रामकेश प्रजापति, सूवेदार बाबू सिंह, लैपटीनेंन्ट रामशंकर राठौर, हवलदार वेद प्रकाश द्विवेदी, नायब सूबेदार कमलेश कुमार बाथम,पेटी अफ़सर गजेन्द्र सिंह चंदेल,नायक अजगर सिंह, यादव हवलदार सन्तोष कुमार प्रजापति, हवलदार अशोक कुमार पाण्डेय हवलदार राजेश सिंह राठौर, हवलदार माखन लाल सहित आधा सैकड़ा पूर्व सैनिक एवं सम्माननीय ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।





