अतीक अहमद व अशरफ की हत्या का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट,, अन्य एनकाउंटर की भी जांच कराने की मांग

एडवोकेट विशाल तिवारी ने दाखिल की याचिका

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में बीते कल हुई माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला एडवोकेट विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है इसके अलावा यूपी में हुए अन्य एनकाउंटर की भी जांच की मांग की गई है।
उल्लेखनीय है कि बीते कल माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की उस समय फिल्मी स्टाइल में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी जब पुलिस अभिरक्षा में दोनों भाई मेडिकल परीक्षण के लिए लाए जा रहे थे। इसी दौरान तीन बेखौफ हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में गोलियां बरसा कर माफिया ब्रदर्स की हत्या कर दी थी । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद आज यह मामला सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग रिटायर्ड जज की निगरानी में करवाने की की गई है। इसके अलावा इस यह भी मांग की गई है कि 2017 से लेकर उत्तर प्रदेश में अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एक्सपर्ट कमेटी से कराई जाए।

Leave a Comment