सम्प्रदाय विशेष का युवक, किशोरी को भगा ले जाने का मामला गर्माया,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

जालौन । संप्रदाय विशेष का युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पर युवक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने तीन दिन में युवक की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावानी दी है।
नगर में लव जेहाद का मामला एक बार फिर से सामने आया है। इससे पूर्व लगभग आठ माह पूर्व एक संप्रदाय विशेष का युवक एक युवती को भगा ले गया था। अभी दो दिन पूर्व एक संप्रदाय विशेष का युवक मजदूर की 15 वर्षीय पुत्री को अपने साथ भगा ले गया। पिता जब कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचा तो युवक के परिजनों ने पिता को धमकी दी थी कि वह उनके बेटे का नाम न लिखाए। जिसके चलते पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी जब विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी भोले, नगर संयोजक अनुराग तिवारी, बजरंग दल संयोजक मानवेंद्र परिहार, गोलू द्विवेदी, अंशु गौतम, दीपेंद्र राठौर, अभिषेक कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, अखिलेश बाथम, निशांत अवस्थी, हरिमोहन और राजेश तो वह पिता को साथ लेकर शनिवार की रात कोतवाली पहुंचे। जहां चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह से तीन दिनों में किशोरी को बरामद कर युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि युवक की गिरफ्तारी नहीं होती है तो तीन दिन बाद आंदोलन किया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने इस दौरान आश्वासन दिया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक ने कही यह बात

कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि वह इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। इन्हें अपने वाहन से ले जाने वाले वाहन चालक को पकड़ा गया है जिससे पूछतांछ की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Leave a Comment