कोरोना संक्रमित हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री,, स्वयं दी जानकारी,, लोगों से की ये अपील

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी श्री गहलोत ने स्वयं अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से देते हुए लोगों से कोबिड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले काफ़ी समय से सुस्त हुई कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीमी ही सही पर फिर से बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में कोरोना ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी चपेट में ले लिया है। इसकी जानकारी स्वयं श्री गहलोत ने दी है।

ट्वीट कर दी जानकारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोबिड के मामले बढ़े हैं। में स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोबिड से संक्रमित हो गया हूँ। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही काम जारी रखूंगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सब सावधानी बरतें एवं कोबिड प्रोटोकॉल का पालन करें।

यह किया ट्वीट

Leave a Comment