भगवान भरोसे चल रही जालौन के इस गांव की सफाई व्यवस्था,,, लोगों ने की यह बात

The cleanliness system of this village of Jalaun is running on God's trust, people said this

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन विकास खंड के ग्राम रूरा मल्लू की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। गांव में तैनात सफाई कर्मियों के नियमित न आने के कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा है। गांव के लोगों ने गांव की नियमित सफाई कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रूरा मल्लू की पहचान गंदगी के रूप में हो गयी है। गांव के प्रवेश द्वार से लेकर गांव की अधिकांश गलियों में गंदगी फैली हुई है। गांव में अशोक याज्ञिक, लालता गोस्वामी की गली कीचड़ के रूप तब्दील हो गयी है। गांव में स्थित बुन्देला के मंदिर को जाने वाले मार्ग में गंदगी फैली है। ग्रामीण अशोक याज्ञिक, लालता गोस्वामी, राजू गोस्वामी, काजू, रवि, बाबू जी पटेल, भगवानदीन हरिसिंह, चंद्रशेखर, कमलेश, राजू, इन्द्रेश, अवधेश, बलवीर कहते हैं कि गांव में गंदगी पसरी हुई है। गांव की गलियां गंदगी से पटी पड़ी है। सफाई कर्मियों का अता पता नहीं रहता है। प्रधान व सचिव से शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं देती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की बदलते मौसम में संक्रमित रोगों से बचाव के लिए गांव की गलियों की साफ-सफाई करायी जाय तथा दवा का छिड़काव कराया जाय। ताकि गांव के लोग सुकून से रह सकें।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment