(रिपोर्ट – संजय सिंह)

Lucknow news today । आलमबाग स्थित केंद्रीय सिंह सभा गुरुद्वारा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से महापौर सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति में 125 बच्चों को नि:शुल्क स्कूल ड्रेस वितरित की गईं। साथ ही महापौर ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों प्रेरित किया गया। साथ ही इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिये आमजन द्वारा सहभागिता दिए जाने की अपील की गई।

सिख समाज द्वारा सेवा के क्रम में गुरुद्वारा आलमबाग द्वारा दशमेश पब्लिक स्कूल के प्राइमरी सेक्शन की सभी कक्षाओं के समस्त बच्चों को नयी स्कूल ड्रेस वितरित की गईं। गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश के मंत्री बल्देव सिंह औलख ने महापौर सुषमा खर्कवाल को बधाइयाँ दी व कहा कि हमें पता है कि अब लखनऊ सफ़ाई के मामले में देश में नम्बर एक पर होगा।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने पूरी कमेटी को सेवा के हर क्षेत्र में में अग्रणी रहने पर बधाइयाँ देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहर के विकास में कोई कसर नहीं रखी जायेगी। इसके अलावा बन रहे साहिबज़ादा पार्क में मुख्यमंत्री की भावना व इच्छा को देखते हुये अलौकिक व आधुनिक तरीक़े से निर्माण कार्य को पूरा किया जायेगा। लाइट , सीवर व सड़क की ज़रूरत को अतिशीघ्र पूरा करने के लिये पार्षद गिरीश मिश्रा व टीम को निर्देशित किया जायेगा ।

गुरुद्वारा आलमबाग के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने सभी महानुभावों का स्वागत करते हुये कहा कि योगी व सरकार का सिक्खों के प्रति स्नेह जगज़ाहिर है , साहिबज़ादा पार्क, गुरूगोबिन्द सिंह द्वार , खालसा चौक , गुरूनानक तिराहा , के साथ ही अब योगी जी कि भावना में उनकी सरकार के कर्मठ विधायक राजेश्वर द्वारा विरासतें खालसा हेतू अपने क्षेत्र सरोजनी नगर में ज़मीन की उपलब्धता करवाने से पूरी दुनिया का सिक्ख समाज अभिभूत है । उक्त के क्रम में गुरद्वारा आलमबाग में मंत्री बल्देव सिंह औलख व महापौर सुषमा खर्कवाल के कर कमलों द्वारा लगभग 125 बच्चों को ड्रेस वितरण के साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही इस वर्ष होने वाले पर्व स्वरूप वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए आम जन की भागीदारी दिए जाने की अपील भी की गई।
Contact for advertisement : 9415795867
उक्त कार्यक्रम में परविन्दर सिंह सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, पार्षद पीयूष दीवान , लखविन्दर पाल सिंह घई नगर मंत्री भाजपा , मंडल अध्यक्ष सचिन वैश्य के साथ ही विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानचार्य एवं गुरुद्वारा कमेटी के लोगों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






