भीषण सर्दी में कम्बल पाकर खिले निर्धन लोगों के चेहरे,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । जालौन में निर्धन व बेसहारा लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए अधिवक्ता व समाजसेवी संतोष यादव ने अपने पिता कन्हैयालाल यादव लंबरदार की 19वीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरित किए। जिसमें निर्धन व बेसहारा वर्ग के 600 लोगों को कंबल का वितरत किए गए। कंबल पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
इस समय शीतलहर से सभी कांप रहे हैं। पिछले लगभग दस दिनों से सर्दी कम नहीं हो रही है। सबसे खराब हालत निर्धन व गरीब लोगों वर्ग के लोगों को हो रही है। जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े भी नहीं हैं। ऐसे में समाजसेवी व अधिवक्ता संतोष यादव उनकी पत्नी गीता यादव व उनके बेटे आशुतोष यादव व सिद्धार्थ यादव निर्धन एवं बेसहारा लोेगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पिता कन्हैयालाल यादव लंबरदार की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में नगर के निर्धन, गरीब व बेसहारा 600 लोगों की लिस्ट तैयार कराई। जिन्हें गर्म कपड़ों की आवश्यकता थी। उन्हें सर्दी के मौसम में राहत पहुंचाने के लिए अधिवक्ता व उनके बेटों ने मिलकर नगर के निर्धन व बेसहारा वर्ग के लोगों को कंबलों का वितरत किए और मिठाई खिलाई। कंबल पाने वालों के चेहरे खिले नजर आए। इस मौके पर भूपेंद्र लिटौरिया, रमेश मिश्रा, संजू खत्री, अधिवक्ता उमेश दीक्षित, जंगबहादुर यादव, विक्रांत यादव आदि मौजूद रहे।