जालौन जनपद में उपकरण पाकर खिल उठे दिव्यांगजनो के चेहरे,,,

विधायक, बीडीओ ने 27 दिव्यांगों को बांटे उपकरण, चेहरों पर झलकी खुशी

(ब्यूरो रिपोर्ट )

जालौन (उरई)। क्षेत्र पंचायत कायार्लय में आयोजित कायर्क्रम में दिव्यांगों को वितरित की गयी ट्राई साईकिल व वैशाखी। कायर्क्रम में सदर विधायक व बीडीओ ने 17 ट्राई साईकिल व 10 बैसाखी बांटी। उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी झलक आयी।
दिव्यांगों के जीवन को आसान बनाने के लिए उन्हें उपकरण वितरित किये जाने थे। सोमवार को क्षेत्र पंचायत कायार्लय में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व बीडीओ संदीप यादव की उपस्थिति में कायर्क्रम आयोजित किया तथा दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गये। मौसम खराब होने के कारण दिव्यांग कम संख्या में ही उपकरण लेने पहुंचे। कायर्क्रम में दिव्यांगों के लिए 36 ट्राई साईकिल, 22 छड़ी, बैट्री युक्त ट्राई साईकिल 7, व्हीलचेयर 6 तथा टीडी 1 एन 61 छड़ी 1 का वितरण होना था किन्तु सभी लाभाथिर्यों के न पहुंचने के सभी को उपकरण नहीं बंट सके। कायर्क्रम के दौरान 17 लाभाथिर्यों को ट्राई साईकिल तथा 10 दिव्यांगों को छड़ी वितरित की गयी। कायर्क्रम में पहुंचे दिव्यांगों के चेहरे पर उस समय खुशी झलक आयी जब उन्हें उपकरण मिले। उपकरण पाने वालों में अमर सिंह, हमीद, हरिओम, रामजी निवासीगण औरेखी, अजुर्न सिंह जगनेवा, रामकटोरी धनौरा कलां, विनोद कुमार खनुवां, मुहर सिंह सिकरीराजा, सरिता सिकरीराजा, सतीश हरकौती श्याम विहारी पहाड़पुरा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment