खोए मोबाइल पाकर खिल उठे मालिकों के चेहरे,जालौन पुलिस ने बरामद कर किये स्वामियों के हवाले

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस ने लगभग 60000 रुपये कीमत के तीन गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए। खोए हुए मोबाइल वापस पाकर उनके स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौटी।
कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल को बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे और एसएसआई संजय कुमार यति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑनलाइन सीईआईआर पोर्टल व कम्प्यूटर ऑपरेटर आनंद सचान की मदद से तीन गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 60000 रुपये आंकी गई है। बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामी झांसी के एरच निवासी निवासी लोकेंद्र यादव, मोहल्ला ओझा निवासी रवि वर्मा व कुठौंद थाना क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग निवासी संदीप सिंह को सौंपे गए। खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।