रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस ने लगभग एक लाख 55 हजार रुपये कीमत के आठ गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए। खोए हुए मोबाइल वापस पाकर उनके स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौटी।
कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल को बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद, एसएसआई संजय कुमार यति व कम्प्यूटर ऑपरेटर आनंद कुमार सचान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑनलाइन सीईआईआर पोर्टल मदद से आठ गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग एक लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है। बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामी जोशियाना निवासी अर्पित त्रिपाठी, सहावनाका निवासी ऐहतसाम खान, कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बस्ती निवासी जुनीश, सारंगपुर निवासी शीबू कुसमारा निवासी आशू, दिल्ली के सरिता बिहार निवासी देवेंद्र सिंह, मध्यप्रदेश के दतिया निवासी प्रशांत साहू जयपुर के शेखावत नगर झलाना निवासी अनिल कुमार को सौंपे गए। खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर उनके चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।







