खोए हुए मोबाइल पाकर खिल उठे उनके मालिकों के चेहरे,, डीसीपी पूर्वी सर्विलांस सेल ने बरामद किए खोए हुए 51 मोबाइल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट के पूर्वी क्षेत्र की पुलिस और सर्विलांस की टीम ने खोए हुए 51 मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा । खोए हुए मोबाइल पाकर उनके मालिकों के चेहरों पर खुशी बिखर गई। पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 17 लाख 50 हजार रुपए है ।
आज लखनऊ कमिश्नरेट की पूर्वी क्षेत्र की पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा बरामद किए गए खोए मोबाइल के संबंध में डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी।

डीसीपी पूर्वी ने दी विस्तार से जानकारी

मीडिया से बात करते हुए डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि पूर्वी क्षेत्र की सर्विलांस सेल की टीम व पुलिस ने काफी परिश्रम के बाद 51 ऐसे मोबाइल बरामद किए हैं जो उनके मालिकों से या तो खो गए थे या उनसे गिर गए थे। उन्होंने बताया कि सर्विलांस सेल की टीम ने यह मोबाइल विभिन्न जनपदों व प्रदेशों से काफी परिश्रम करने के बाद बरामद किए हैं । उन्होंने बताया कि बरामद हुए 51 मोबाइल फोन की कीमत लगभग 17 लाख 50 हजार रुपए है।

डीसीपी पूर्वी ने आज फोन मालिकों को कार्यालय में उनके सुपुर्द किया । जब डीसीपी पूर्वी उनके मालिकों को फोन सौप रही थी तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। डीसीपी पूर्वी ने उक्त मोबाइल फ़ोनों को बरामद करने वाली टीम को 15 हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की है।

Leave a Comment