भ्रष्ट अधिकारियों से घबराने की आवश्यकता नहीं, आदर्श व्यापार मंडल कंधे से कंधा मिलाकर करेगा सहयोग: संजय गुप्ता

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के हितों के लिए काम करने वाले आदर्श व्यापार मंडल का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, सरोजिनी नगर “के तत्वाधान में सरोजिनी नगर स्थित बुढ़वा गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,सरोजिनी नगर इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
आज हुए इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांस गोमती इकाई के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मौजूद रहे नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा शपथ ग्रहण करवाई।
अध्यक्ष ने सम्बोधन में कही यह बात
समारोह को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारी संगठित होकर रहें किसी भी भ्रष्ट्र अधिकारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है ना व्यापारी स्वयं गलत करें ना गलत बर्दाश्त करें आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए हर पल संघर्ष करेगा तथा भ्रष्टाचार का मजबूती से मुकाबला करेगा।
उन्होंने कहा व्यापारियों के लिए यह समय चुनौती पूर्ण है सभी को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यापार और व्यापार मंडल को बढ़ाने के लिए लगना होगा।
इन्होंने ली शपथ
शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में शैलेंद्र कुमार यादव ने चेयरमैन, प्रमोद कुमार हजेला ने अध्यक्ष,डॉ अवधेश कुमार सिंह ने महामंत्री, राजेश कुमार भदोरिया ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली उपाध्यक्ष के रूप में अयोध्या प्रसाद कुशवाहा, जितेंद्र कुमार हजेला, हरिश्चंद्र कुशवाहा, राजन यादव, रवीश कुमार श्रीवास्तव, मनोज यादव तथा मंत्री के रूप में अखिलेश अवस्थी ,आनंद माघवानी, शंकर आडवाणी मोहम्मद आमिर खान अजय प्रजापति, शिवजी सोनी अनमोल अंसारी एवं संगठन मंत्री के पद पर प्रवीण कुमार, विनेश कुमार देवेंद्र यादव अतुल कुमार सिंह मनीष कुमार सिंह सूरज कुमार निर्मल तथा संयुक्त मंत्री के रूप में रामकुमार वर्मा अशोक द्विवेदी एवं कार्यकानिक सदस्य के रूप में श्री लाल जी गुरु प्रकाश श्रीवास्तव अमीन प्रताप सिंह अभिषेक अवस्थी आशीष अवस्थी ओम प्रकाश इरफान खान सतीश पांडे सुनील चौहान अमित सिंह बृजेश यादव डॉक्टर आजाद अहमद दीपक जोशी अंकित सिंह शुभम कनौजिया अनिल वर्मा जितेंद्र कुमार सुखबीर सिंह अरविंद राजपूत ने शपथ ली
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व सभासद सुरेश रावत, संरक्षक दयाराम यादव, सभासद रामनरेश यादव, सभासद गीता देवी, हिंदू जागरण मंच की सुमन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।


 
															 
															 
											 
				



