रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में आढ़त पर बेची गई हरी मटर का भुगतान फर्म संचालक नहीं कर रहा है आरोप है कि बार बार रुपये मांगने के बाद भी वह किसान को कोई न कोई बहाना बनाकर टहला देता है। पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर उसके रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी किसान रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने जनवरी माह में थोक सब्जी मंडी में स्थित एक आढ़त पर दो बार में मटर की फली बेची थी। जिसकी कुल रकम 42849 रुपये थी। आढ़त संचालक ने दो तीन दिन में रुपये देने का वादा किया था। तबसे अब तक चार पांच माह हो चुके हैं। लेकिन उसने अब तक रुपये नहीं दिए हैं। जब भी वह रुपये मांगने जाता है वह कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टहला देते हैं। पीड़ित किसान ने बताया कि उसे रुपयों की आवश्यकता है। इसके बाद भी आढ़त संचालक रुपये नहीं दे रहा है। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित किसान ने पुलिस से उसके रुपये दिलाने की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।






