जरूरत के समय जो आर्थिक मदद पहुंचाएं वही सच्चा मित्रःविजय चौधरी
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । अर्थ प्रधान दौर में जो जरूरत पर लोगों की मदद में आगे आए वही सच्चा मित्र होता है। यह बात पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वतर्मान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने अंबेडकर चौराहे समीप स्थित कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की गोल्ड लोन शाखा के उद्घाटन अवसर पर। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने जनपद की इस प्रथम शाखा का विधिवत फीता काटते हुए उद्घाटन किया।
कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की गोल्ड लोन शाखा के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर अभिषेक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में अब तक 600 ब्रांचेस काम कर रही हैं जिनका उद्देश्य यही है कि ऐसे जरूरतमंद लोग जिन्हें तत्काल पैसे की जरूरत है उन्हें उनके द्वारा दिए गए गोल्ड के बदले में उनकी कंपनी के द्वारा उनकी मदद की जाती है इसके एवरेज में लोगों को मामूली सा ब्याज सहित लिया गया धन वापस करना होता है। उन्होंने यह भी बताया कि कैप्री ग्लोबल ने ग्राहकों की सुविधाओं का विशेष तौर पर ध्यान रखा है उन्हें जानकारियां लेने से लेकर गोल्ड रखना और बदले में अपनी जरूरत के हिसाब से धन लेने की प्रक्रिया तक सभी कुछ बहुत कम समय में सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि लोगों को यहां से लोन प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर शाखा में आने के बाद 10 मिनट के भीतर समूची कायर्वाही संपन्न कर दी जाती है जिससे कि लोगों को व्यर्थ की परेशानी और समय की बबार्दी से बचाया जा सके। उद्घाटन अवसर पर अनुज पचौरी एरिया सेल्स मैनेजर अतुल त्रिपाठी, श्रीस मिश्रा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।






